कोटा में जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… भास्कर समाधान पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा के चौपाटी बाजार के 86, शॉपिंग सेंटर से भीम ने तीन दिनों से बिल्ली का सड़ा–गला शव पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि चौपाटी बाजार के मेन रोड पर तीन दिन से एक बिल्ली का सड़ा–गला शव पड़ा है। शिकायत करने के बावजूद निगम के कर्मचारी इसे अब तक उठाकर नहीं ले गए हैं। बदबू के चलते पूरे चौपाटी बाजार में लोगों को असुविधा हो रही है। पोस्ट होने के बाद निगम ने एक्शन लिया और मरी हुई बिल्ली को हटाकर लोगों को राहत दी। नालियों की सफाई हुई, संदीप पटोना बने 'स्टार ऑफिसर' सम्यक रोड, कमला एक्सटेंशन उद्यान, कुन्हाड़ी से दिनेश ने नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि लैंडमार्क सिटी के सी–ब्लॉक में न तो नालियों की ही समुचित सफाई हो रही है न ही सड़कें स्वच्छ हैं। कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है।सभी नालियां कचरे की वजह से जाम पड़ी हैं और पानी आगे न जाने के कारण इनमें मच्छर पनप रहे हैं। यह गंदा पानी बदबू दे रहा है और हॉस्टल के बच्चों को भी बहुत परेशानी हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद वार्ड 19 के हैल्थ इंस्पेक्टर संदीप पटोना ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… तालाब की सालों से सफाई नहीं, पनप रहे मच्छर कोटा के एमबीएस रोड, विनोबा भावे नगर, शिव मंदिर के पीछे से जलभराव और गंदगी की समस्या भैरुलाल ने पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि हमारी कॉलोनी में बने एक तालाब की कई सालों से ढंग से सफाई नहीं हुई है। इसमें कचरा इकट‌्ठा होने से इसका इकोलाॅजिकल सिस्टम खराब हो चुका है और गंदगी के चलते इसमें जहरीले जीव, मच्छर और मौसमी कीड़े पनप रहे हैं। इसकी सफाई करवाकर स्थानीय लोगों के राहत दें। नहर में दर्जनों कचरा स्पॉट बने, मलबा डाल रहे लोग कैनाल रोड, रामचंद्रपुरा, छावनी से महेन्द्र कुमार सेन ने नहर में कचरा डालने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह नहर 80 फीट रोड के बीच कई स्पॉट पर कचरा जोन बन गई है। नहर के किशोर सागर तालाबसेआगेडीसीएम तक इस नहर में कई जगह डम्पिंग पॉइंट बने हुए हैं जहां लोग सीधे खतरनाक कचरा इसमें डाल रहे हैं। दो महीने से शौचालय का काम बंद, रोड पर बिखरा मलबा भाटापाड़ा, रामपुरा से एकांश बलारा ने सार्वजनिक शौचालय से हो रही परेशानी को दूर करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय में नई टाईल लगाने और मरम्मत का काम एक–दो महीने से चल रहा था। लेकिन अब काम बंद पड़ा है। पुराना मलबा भी सड़क और टॉयलेट के अंदर ही पड़ा हुआ है। आने–जाने वालों को इससे काफी तकलीफ हो रही है। शौचालय में न पानी है न इसकी सफाई होती है। निगम से अपील है कि अधूरा काम पूरा करवा इसकी सफाई करवाकर पानी की सुविधा मुहैया करवाएं। मोड़ की रोड लाइट्स बंद, हमेशा रहता हादसे का डर यश शर्मा ने दादाबाड़ी एक्सटेंशन रोड से रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 85 में मकान संख्या 2 थ 5 के पास लगे खम्भे पर लाइट कई दिनों से बंद है। लोग बहुत परेशान हो रहे हैं क्योंकि जहां ये पोल लगा है वो गली का मोड़ है जहां से वाहन और लोगों का काफी आना–जाना है। ऐसे में अंधेरे के कारण कई बार गली के मोड़ पर दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इन खम्भों की लाइट को ठीक करवाकर गली के लोगों को राहत देने का काम करें। बुजुर्ग और बच्चे अंधेरे के कारण काफी असुविधा महसूस करते हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित