कोटा में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लोगों को उनके वार्ड की सड़क, सफाई, बिजली और पानी जैसी शिकायतों के समाधान एक पोस्ट करने से मिल रहे हैं। शहर के वार्ड से गांव के गलियारों तक जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ अब शिकायतों का मंच नहीं बल्कि समाधानों का प्लेटफॉर्म बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद 24 घंटे में सुलझी समस्या कोटा के रंगपुर रोड ओवर ब्रिज पर तिराहे से पहले बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे तीन खम्भों की रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। यह समस्या हमें राजीव लोचन ठाकुर ने भेजी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि सड़क पर तीनों सड़कों पर एक एक हैलोजन लाइट अलग से भी लगी हैं लेकिन वह भी बंद पड़ी हैं। रात के समय अक्सर इन सड़कों के किनारे या बीच में बेसहारा पशु गाय, भैंसे बैठ जाती हैं। इससे बड़ी दुघर्टना हो सकती है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या का 24 घंटे में ही समाधान करवा दिया। पीएचईडी की जेईएन सुनीता नाग्रवाल बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ बारां रोड, सरस्वती कॉलोनी की गली नंबर 9 से पानी की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि गली में गैस लाइन डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे हमारी और आसपास की कई गलियों में पानी की परेशानी चल रही है। न तो प्रेशर ही आता है न ही पूरा पानी मिल पाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन सुनीता नाग्रवाल ने समाधान करवा दिया है। अब पर्याप्त पानी और पूरे प्रेशर से मिल रहा है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गली के खाली प्लॉट में पड़ा मलबा बना समस्या कोटा के गायत्री विहार, बजरंग नगर से रितेश शर्मा ने उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कचरे और मलबे के ढेर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सी–20, गायत्री विहार में खाली प्लॉट है जहां लंबे वक्त से कचरा और मलबा पड़ा हुआ है। हवा चलने पर कचरा और बारीक धूल–मिट्टी उड़कर घर में आती है। इसमें चूहे, जहरीले जीव और मच्छर भी पनप रहे हैं। 25 सालों से इस प्लॉट का निर्माण नहीं हुआ है। समस्या का समाधान करें। नालियों की सफाई नहीं, रोड पर गड्ढा बना परेशानी कोटा स्टेशन एरिया, सोगारिया से योगेन्द्र कुमार ने रोड पर बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि रामदास नगर, गली नंबर 2, गुरु गोबिंद सिंह रेजिडेंसी के सामने वाली गली में सीसी रोड के बीच में कवर टूट जाने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। इससे गाड़ियों के टायर गड्ढे में फंस जाते हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं सभी नालियां भी भरी हुई हैं। कचरे की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। चोक नाले से पानी की निकासी नहीं, गंदगी से परेशान कोटा स्टेशन रोड एरिया, सोगारिया से एस.डी. शर्मा ने नालियां चोक होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि रेलवे कॉलोनी में नाला चोक होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसकी शिकायत पहले भी कोटा प्रशासन और कोटा कलेक्टर तक को की जा चुकी है लेकिन अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। नाले में कचरा जमा है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां और नाले चोक हो गए हैं। इस पर नगर निगम कोटा को इस पर एक्शन लेना चाहिए ताकि बारिश में लोगों को परेशान न होना पड़े। चोक नाले से पानी की निकासी नहीं, गंदगी से परेशान बालिता रोड, कुन्हाड़ी से अर्पित ने नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया की उनके एरिया कुन्हाड़ी सर्किल, राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रसिटी बोर्ड एरिया, बालिता रोड पर बने नाले की सफाई बीते 8 सालों से नहीं हुई है। यहां सीसी रोड बनाते समय लोगों और दुकानदारों ने सीमेंटेड कर के रैम्प बना लिए जिससे इसकी सफाई नहीं हो पाती। आए दिन इसमें से जहरीले जीव–जंतु निकलते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित