कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। तीनों को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। वहीं बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में मैंडी गांव के पास बाइक सवार युवक को टेंपो ने टक्कर मार दी। कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर कोटा जिले में दीगोद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। बाइक पर परिवार राखी पर इटावा गया था। राखी बांधकर वापस कोटा लौटते हुए स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला ममता बाई और उसके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे महिला के पति बाल-बाल बचे। दीगोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। टैंपों की टक्कर से युवक घायल वहीं बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में मैंडी गांव के पास बाइक सवार युवक को टैंपों ने टक्कर मार दी। हादसे में गणेशगंज निवासी फोरुलाल माली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले हिंडोली हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटा एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। दबलाना थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।