कोटा के केशोरायपाटन क्षेत्र में मंगलवार को खेत पर काम कर रही 60 साल की महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला का आईसीयू में इलाज जारी है। समय पर इलाज मलिने से महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना विजयनगर में मंगलवार शाम की है। महिला की पहचान प्रेम बाई (60) निवासी विजयनगर चौराहा, पाटन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इलाज के बाद महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मानसून में जहरीले-जीवों का खतरा बढ़ा स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून के दौरान खेतों और आसपास के इलाकों में सांप समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्पदंश की स्थिति में समय गंवाए बिना मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है।