कोटा में नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 815 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां वोटिंग चल रही है। इस बार शहर की सरकार चुनने के लिए 8 लाख 26 हजार 923 वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएगा। शहर के सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 815 सक्रिय और 150 रिजर्व पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी पीयूष सामरिया ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। वहीं चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कोटा में 1600 पुलिसकर्मी-अधिकारी चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। 7 बजते ही मतदाता बूथ के अंदर पहुंचने लगे। वार्ड 52 में भाग संख्या 3 पर मतदाताओं की कतार लगी।शिक्षा मंत्री ने वार्ड 52 में भाग संख्या 2 में वोट डाला। मंत्री दिलावर 6.45 बजे ही बूथ पर पहुंच गए थे। स्वामी विवेकानंद नगर में वार्ड संख्या 22 में भाग संख्या 2 में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। करीब 20 मिनट से मतदाता लाइन में लगे हैं। चुनाव की अपडेट… -स्वामी विवेकानंद नगर में वार्ड संख्या 22 में भाग संख्या 2 में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। करीब 20 मिनट से मतदाता लाइन में लगे हैं। चौथी बार महिला को कमान कोटा नगर निगम के इतिहास में यह चौथी बार होगा, जब शहर की कमान महिला के हाथ होगी। इस बार महापौर का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित तय किया गया है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 721 मतदान केंद्र होंगे। इनमें कुल 8,24,491 वोटर होंगे। इनमें 4.18 लाख पुरुष और 4.05 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं। पिछली बार कोटा उत्तर सीट पर मेयर पद के लिए एससी महिला सीट रिजर्व थी, जबकि कोटा दक्षिण सामान्य थी। इस बार इन 100 सीटों में से 20 वार्ड ओबीसी के लिए रहेंगे। इनमें ओबीसी के 13 और ओबीसी महिला के 7 वार्ड हैं। वहीं कुल 57 वार्ड जनरल के हैं, जिनमें 19 वार्ड जनरल महिला के लिए हैं।