निकाय चुनाव-2026 में दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के चुनाव लड़ने पर लगी पाबंदी हटने के बाद इस बार प्रत्याशियों की तस्वीर भी बदली नजर आ रही है। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने ऐसे 133 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनके दो से पांच तक बच्चे हैं। इनमें कांग्रेस के 63 और भाजपा के 70 प्रत्याशी शामिल हैं। दोनों दलों में 7 प्रत्याशियों के 4-4 बच्चे हैं। वहीं दोनों प्रमुख दलों की सूची में 19 अविवाहित प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी की सूची में 21 प्रत्याशी 3 से ज्यादा बच्चे वाले बीजेपी ने कोटा में सभी 100 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी की सूची में 3 प्रत्याशी अविवाहित हैं। प्रत्याशियों से मिली जानकारी के अनुसार- बीजेपी के 21 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं। इनमें से एक प्रत्याशी के पांच बच्चे हैं। नियम में बदलाव के बाद ऐसे प्रत्याशियों के सामने अब दो से अधिक संतान होना चुनाव लड़ने में बाधा नहीं है। वार्ड 30 में 5 बच्चों की मां चुनाव मैदान में इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 30 से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमलता की है। प्रेमलता बीवीरामजी योजना में मेट का काम करती है। उनके पति मुकेश पेंटर हैं। उनके पांच बच्चे हैं। अब वे नगर निगम चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। प्रेमलता 10वीं क्लास पास हैं। कांग्रेस में 5 और भाजपा में 2 प्रत्याशी चार बच्चे वाले कांग्रेस की सूची में पांच ऐसे प्रत्याशी है जिनके चार बच्चे हैं। वहीं बीजेपी में ऐसे प्रत्याशियों की संख्या 2 हैं। वहीं कांग्रेस में तीन बच्चे वाले प्रत्याशियों की संख्या 8 हैं तो वहीं बीजेपी में तीन बच्चे वाले प्रत्याशियों की संख्या 18 है। इधर, कांग्रेस में 16 कुंआरे प्रत्याशी है तो वहीं बीजेपी में 3 प्रत्याशी कुंआरे हैं। वहीं कांग्रेस में 4 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। वहीं बीजेपी में ऐसे 2 प्रत्याशी है। कांग्रेस और बीजेपी के चार या इससे ज्यादा संतान वाले प्रत्याशी