कोटा में इस बार महापौर पद ओबीसी महिला के खाते में आया है। नए परिसीमन के तहत कोटा नगर निगम में अब एक ही नगर निगम रहेगा आरक्षण संबंधी नया रोस्टर रोटेशन व्यवस्था के आधार पर लागू होगा। निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएगा। महापौर का चुनाव 21 सितंबर को होगा। कितने वार्ड किस कैटेगिरी के लिए आरक्षित हैं? निगम के 100 में से 18 वार्ड एससी, 5 एसटी, 20 ओबीसी और 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 57 अनारक्षित वार्ड में से 19 महिलाओं के हैं। एससी के लिए 18 वार्ड निर्धारित किए हैं, जिसमें से 6 वार्ड महिलाओं के आरक्षित किए गए हैं। एसटी के लिए 5 वार्ड निर्धारित किए गए, जिसमें से दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार ओबीसी के लिए 20 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिसमें से 7 वार्ड महिला ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित महिला के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जानिए आपने वार्ड में कौनसे एरिया आ रहे हैं। ---- ये खबर भी पढ़ें… देरी से पहुंची कांग्रेस की दो प्रत्याशी, पर्चा नहीं भरा:कांग्रेस ने 54 वार्डों के सिंबल जमा किए, बगावत के डर से BJP-कांग्रेस ने जारी नहीं की लिस्ट भाजपा ने कोटा में 100 पार्षदों के टिकट जारी किए:कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को दिए; जानिए किसे मिला मौका