कोटा में बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस के चलते लोग परेशान है। रविवार को भी सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि आसमान में बादल भी है लेकिन बारिश के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के चलते सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून गतिविधियां फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में कोटा में अब तक औसत से 38.54% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 30 अगस्त तक औसत 615 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 378.3 मिमी बारिश हुई है।