कोटपूतली पुलिस और एनडीटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 12 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ सतवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान और सर्किलअधिकारी कोटपूतली मदनलाल जैफ के सुपरविजन में कोटपूतली थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने 27 अगस्त को कमल शर्मा उर्फ बब्बू को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 1.012 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कमल शर्मा के खिलाफ कोटपूतली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण कुमार, एएसआई अंकित सामरिया, कांस्टेबल अमृतसिंह, हेड कांस्टेबल धर्मपाल, हेड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल वीरेंद्र सहित थाना कोटपूतली के अन्य सदस्य शामिल रहे।