बारां| शहर स्थित कृषि उपजमंडी परिसर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा सुनने के लिए बारां समेत दूरदराज क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि समस्त धान मंडी की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को लगातार बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। मुख्य यजमान जयनारायण नागर परिवार की ओर से पूजा अर्चना की। कथावाचक संत प्रेमनारायण ने कथा का वाचन किया। जिसमें श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया। बाहर से पहुंचने वाले भक्तों के लिए रहने एवं खाने की व्यवस्था की जा रही हैं। कथा का समय दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक हे। यह 8 सितंबर तक चलेगी। दिन प्रतिदिन कथा सुनने वालों की संख्या बढ़ रही है।