नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन लालसोट, रामगढ़ पचवारा और मंडावरी नगर पालिकाओं में बड़ी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। लालसोट नगर परिषद चुनाव के तहत निर्वाचन कार्यालय में अंतिम दिन 162 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें वार्ड 26 से सर्वाधिक 16 नामांकन प्राप्त हुए। इसी तरह, रामगढ़ पचवारा नगर पालिका चुनावों में नामांकन के अंतिम दिन 94 पर्चे भरे गए। निर्वाचन अधिकारी गणराज बड़गौती ने बताया कि कुल 108 प्रत्याशियों ने 116 नामांकन दाखिल किए हैं। मंडावरी नगर पालिका के वार्ड पार्षद के लिए 81 उम्मीदवारों ने 91 नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन दिनों में कुल 108 उम्मीदवारों ने 120 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।