न्यायालय में टारगेट प्रकरणों के निस्तारण की कार्य योजना व प्रक्रिया के विरोध में जिला अभिभाषक संघ की ओर से जिला एवं सेशन न्यायाधीश को ज्ञापन दिया गया। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट महेश प्रतापसिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से फेज सिक्स की शुरूआत की गई है, जिसमें टारगेट पत्रावलियों के निस्तारण की योजना तैयार की गई है। इस प्रक्रिया में न्यायर्थियों को न्याय की संभावना नहीं के बराबर रहेगी। इसलिए फेज छह के आदेश में संशोधन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में बार संघ पदाधिकारी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।