छीपाबड़ौद| कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्या भारती स्कूल, सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में कृष्ण के जीवन और लीलाओं पर सजीव झांकियां सजाई गईं। झांकियों में राधा-कृष्ण, कृष्ण की बाल लीलाएं, अलग-अलग प्रसंगों का प्रस्तुतीकरण दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध समिति अध्यक्ष मोहनलाल मेहरा, सचिव शिवलाल योगी, सहसचिव हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, जगदीश सेन, कुलदीप सिसोदिया ने की। मां सरस्वती और कृष्ण के बाल रूप की झांकी पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। आचार्यों ने बकासुर वध, राधा-कृष्ण की झांकियां तैयार कीं। परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया। राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं डांडिया कार्यक्रम में विद्यार्थी, श्रद्धालु शामिल हुए। डांडिया की धुन पर कदम थिरकते नजर आए। परिसर में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय रहा।अंत में प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम आयोजन में विद्यालय परिवार की भूमिका रही।