भरतपुर। नवीन मंडी यार्ड भरतपुर में भगवान बलराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली प्रवक्ता नवीन मंडी यार्ड एवं भा.कि. संघ पूर्व प्रचार प्रमुख ने बताया कि मंडी में किसानों ने भगवान बलराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भगवान बलराम जयंती के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं मिठाई बाटी। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुवीरसिंह टुंडा इंजी.घमंडीसिंह नहारौली, नरेंद्र सिंघल, कप्तान देशवाल, निरपत सरपंच आदि मौजूद रहे।