मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ में नाविक बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है। उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। कामदगिरि परिक्रमा पथ पर पानी भरने से श्रद्धालु 10 रुपए देकर हाथ ठेले से पानी पार कर रहे हैं। लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। सतना में सिमरावल नदी का जलस्तर बढ़ने से 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। सड़क-पुल बंद, मैहर में स्कूलों की छुट्टी मझगवां के पालदेव में घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। डेंगरहट-खोड़री पुल धंसने और मझगवां-पहाड़ीखेड़ा मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित है। मैहर में नदी-नाले उफान पर हैं और आज सभी स्कूल बंद हैं। सतना में आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज छात्रों की 2 दिन छुट्टी सतना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात हैं। आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज छात्रों की 2 और 3 सितंबर तक छुट्टी रहेगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन जिलों में अलर्ट उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मौसम के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…