झुंझुनूं | रक्षाबंधन पर विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश किया। बहनें झुंझुनूं पुलिस थाने पहुंचीं और सीआई श्रवण कुमार मील सहित पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद मिठाई खिलाकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोनिका, सह संयोजिका पूनम, नगर सह संयोजिका तनु सैनी, मातृशक्ति से बिंदु शर्मा, पूजा, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।