भरतपुर। रेलवे ने कोटा मंडल से होकर चलने वाली मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। अब ट्रेन के दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे होंगे। ट्रेन भरतपुर, गंगापुर सिटी और कोटा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी सौरभ जैन के अनुसार ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज प्रत्येक रविवार को 6, 13, 20, 27 सितंबर, 4, 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल प्रत्येक सोमवार को 7, 14, 21, 28 सितंबर, 5, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को संचालित होगी।