नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन होने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय खुलने से पहले ही उम्मीदवारों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर की गैलरी में सुबह से उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का जमघट देखने को मिला। सुबह 9 बजे से पहुंचने लगे उम्मीदवार सोमवार सुबह करीब 9 बजे से ही नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचने लगे। सुबह से भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचते नजर आए। दौसा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम ऑफिस के बाहर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई।