नगर निकाय चुनाव को लेकर आज की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हालांकि आज कांग्रेस से 13 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया। वहीं बीजेपी से एक भी पर्चा नहीं भरा गया। नामांकन भरने की लास्ट डेट 31 अगस्त लास्ट है। अब तक कुल 25 नामांकन दाखिल हो चुके है। निर्वाचन कार्यालय में फार्म लेने वाले और डिपोजिट राशि जमा कर रसीद लेने वाले उम्मीदवारों की भी भीड़ रही। कलेक्टर लोक बंधु ने निर्वाचन कार्यालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन मिले हैं। पहले दिन 602 फार्म वितरण हुए और एक नामांकन दाखिल हुआ। आज दूसरा दिन है। अजमेर में चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई थी। भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट किसे मिलेगा, उनमें से कईयों को फॉर्म भरने के लिए इशारा किया जा चुका है। हालांकि पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम है और सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे। कांग्रेस से 13 और बीजेपी से एक भी नामांकन नहीं अब तक कांग्रेस से 13, आप पार्टी से एक और निर्दलीय 10 कैंडिडेट्स नामांकन दाखिल किया है। वहीं बीजेपी से अब तक एक भी पर्चा दाखिए नहीं हुआ है। बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में एक साथ लिस्ट जारी करने की संभावना है। कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट पहले खुद व बेटी के चुनाव लड़ने की घोषणा की, अब नहीं लडे़गे सारस्वत अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परिवार में भी कोई नहीं लडे़गा। दो कारण थे विधायक चुनाव में कहा था कि नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ूगा और दूसरा चुनाव लड़ने से अपनो को ही नुकसान होता है। इसलिए यह फैसला लिया। बता दें कि पूर्व में खुद ने वार्ड एक व बेटी हर्षिता के वार्ड 3 से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पूर्व मेयर की पत्नी ने किया नामांकन दाखिल, ऑडियो की जांच की मांग भाजपा से दो बार पूर्व मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने वार्ड चार से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। पत्नी का नामांकन भरवाने के बाद गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव उनके पास होने का दावा किया। उन्होंने जांच की भी मांग की। वहीं इस ऑडियो रिकॉर्डिंग भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।