नाथद्वारा में बुधवार को निकाय चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे होगी। 28948 मतदाता अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 40 वार्ड के लिए कुल 40 सेंटर बनाए गए हैं। राजसमंद जिले के दो निकाय नाथद्वारा और आमेट में चुनाव हो रहे हैं। इन निकायों में प्रत्याशी खड़े हैं। नाथद्वारा नगर पालिका के अलावा आमेट भी आज ही वोटिंग होगी।