नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से मिले हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले। वहीं, महाराजगंज से मिले 4 शव को सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए, जिनमें 3 महिलाएं थीं। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं। उधर, बाढ़ से पहले जरूरी डेटा साझा न करने के आरोपों पर चीन ने कहा कि उसके वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी। नेपाल-तिब्बत में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 16 मौतें हुई हैं, जबकि 3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल त्रासदी की 3 ताजा तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…