पाली नगर निगम के 65 वार्डों में नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन होने से भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर हलचल तेज है। दोनों दलों ने अभी तक प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है और बगावत के डर से सिंबल सीधे प्रत्याशियों को देने की तैयारी है। पाली में निगम में पूर्व सभापति ने निर्दलीय पर्चा भरा। वहीं एक पार्षद प्रत्याशी अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर पर्चा भरने आई। इधर, कांग्रेस के सिम्बल लेकर पहुंचे जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह के सामने शहर ब्लॉक अध्यक्ष ने टिकट बिकने का आरोप लगाया। कई भाजपा दावेदार टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पीछे दौड़े कार्यकर्ता, नारेबाजी की कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता पड़ गए। जिलाध्यक्ष को एक निजी हॉस्पिटल में घुसकर पीछा छुड़वाना पड़ा। टिकट नहीं मिलने से नाराज लोगों ने निजी हॉस्पिटल में घुसने का प्रयास किया। बाद में हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर बैठ गए। कोतवाल रवींद्र सिंह खींची लाठी लेकर जाब्ते के साथ पहुंचे और लोगों को खदेड़ा। पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….