प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव-2026 में सामाजिक समीकरण साफ हो गया है। निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में कुल 38,929 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला-वार विश्लेषण में सामने आया कि इनमें OBC सबसे बड़ा समूह है। OBC के महिला-पुरुष 18,184 प्रत्याशी हैं, जो कुल का 46.7% है। यानी हर 100 में 47 OBC से हैं। 10,491 सामान्य वर्ग के प्रत्याशी हैं, जिनकी हिस्सेदारी करीब 27% है। SC वर्ग के 8,583 प्रत्याशी यानी करीब 22% और ST वर्ग के 1,669 प्रत्याशी यानी करीब 4.3% हैं। हर 100 में 64 पुरुष प्रत्याशी कुल 25,036 पुरुष और 13,891 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल प्रत्याशियों में पुरुषों की हिस्सेदारी 64.3% और महिलाओं की 35.7% है। यानी हर 100 प्रत्याशियों में 64 पुरुष और 36 महिलाएं हैं। झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़ और सीकर में सबसे ज्यादा जिला-वार आंकड़ों में कई जिलों में OBC संख्या औसत से मजबूत नजर आती है। झुंझुनूं में 1,366, कोटपूतली-बहरोड़ में 1,145, सीकर में 964 और चूरू में 876 OBC प्रत्याशी हैं। इससे इन जिलों के कुल चुनावी मैदान में OBC वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी दिखाई देती है।