शिमला | बाबा शांतिनाथ धूणा खेड़ा धाम आश्रम में योगी ज्योति नाथ अघोरी के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। दैनिक भास्कर की एक पेड़-एक जिंदगी मुहिम से प्रेरित होकर आश्रम परिसर में 25 तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। महंत योगी ज्योति नाथ ने कहा कि पौधरोपण केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, कम से कम दो वर्ष तक बच्चे की तरह पौधों की देखभाल जरूरी है। राम कुमावत, गुलजारीलाल अवाना, बबलू योगी, रजनीकांत योगी, कृष्ण कुमावत, जेके नाथ, सुभाष तंवर, मोहन योगी, महेंद्र, पिंटू हरिजन, मोनू मीणा मौजूद रहे।