बारां| शहर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय बारां में ईएलसी क्लब के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज, वाद. विवाद एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की छात्राओं ने हाथों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े आकर्षक एवं रचनात्मक डिजाइन बनाकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। वहीं क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को मतदान, मतदाता अधिकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य अजय कुमार मीणा, जिला सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव, ईएलसी प्रभारी परमेश्वर जाट, सह प्रभारी डॉ. शिखा शर्मा एवं डॉ. मधु शर्मा सहित मोहिनी सांगवान, निकिता खींची, रेनू गालव, रजनीश गुप्ता, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. अपर्णा शर्मा एवं डॉ. हेमलता वैष्णव उपस्थित रहे।