निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने सीएम के रोड शो को लेकर कहा- लोकल भाजपा नेताओं में दम नहीं, इसलिए मुख्यमंत्री को बुलाया। उन्होंने दावा किया कि पाली में इस बार कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएंगी। क्षेत्र की जनता परिवर्तन मांग रही है। वहीं मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा- किसमें कितना दम है यह 14 सितंबर की शाम तक पता चल जाएगा। बोलने से कुछ नहीं होता है। कॉन्फ्रेंस कर शहर के मुद्दे उठाए पाली के कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें पाली फैक्ट्रियों का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा- पिछले 1 साल से फैक्ट्रियां बंद हैं, लेकिन केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बाद भी कुछ नहीं किया। बांडी नदी का पूल, सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्वार, सरस डेयरी का 95 करोड़ रुपए में मिल्क पाउडर प्लांट, जवाई नहर की मरम्मत कार्य जैसे कई प्रोजेक्ट रूके हुए हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। आज ही बांडी नदी रपट पर बस हादसा हुआ। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना मुख्यमंत्री का पाली आना भारी पड़ जाता। अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा टिकट नहीं मिलने पर विरोध करने वाले बोले हम कांग्रेस के साथ टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के शकील नागौरी और बाबूभाई ने गत दिनों निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप भी लगाए थे। दोनों आज कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेस में मौजूद रहे। शकील नागौर और बाबू भाई ने कहा कि टिकट कटने से वे काफी भावुक हो गए और इसी भावुकता में उन्होंने जिलाध्यक्ष के खिलाफ बोल दिया। वे पार्टी के साथ है और आगे भी साथ रहेंगे और अपने वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताएंगे। अब पढ़िए कांग्रेस का घोषणा पत्र