BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले। छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी तैनात किया गया, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फट गया, जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे। कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर पत्थरबाजी भी की, जिसमें टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है। छात्रों के प्रदर्शन के बीच बख्तरबंद गाड़ी भी बुलाई गई। इस गाड़ी का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों में किया जाता है। पटना के गर्दनीबाग में छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। छात्रों के CM हाउस घेराव की कुछ तस्वीरें… छात्रों से मिले चिराग, CM को ज्ञापन सौंपा मंगलवार शाम सांसद और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से बात की। छात्रों ने अपनी मांगो को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और उसे सीएम सम्राट चौधरी तक पहुंचाने की अपील की। चिराग ने सोशल मीडिया X पर लिखा- आज पटना में 70वीं BPSC परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरें देखकर मन बेहद विचलित था। ऐसे समय में NDA के एक जिम्मेदार गठबंधन साथी होने के नाते छात्रों की उचित मांगों को सरकार तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी भी थी। आज पटना पहुंचते ही मैं धरनास्थल पर छात्रों के बीच पहुंचा, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। मेरा स्पष्ट मानना है कि युवाओं और अभ्यर्थियों की जायज मांगों का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 'हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार', बयान पर BPSC ने माफी मांगी सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। -------------- ये खबर भी पढ़ें छात्र प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….