झुंझुनूं | शेखावाटी यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थियों की बकाया प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मोरारका पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए मोरारका पीजी कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। स्नातक के तीसरे, चौथे, पांचवें व छठे सेमेस्टर, स्नातकोत्तर के तीसरे व चौथे सेमेस्टर के सभी नियमित व स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, प्राणी शास्त्र व वनस्पति शास्त्र की बकाया प्रायोगिक परीक्षाएं बुधवार को होंगी। वार्षिक पद्धति व मर्सी चांस वाले विद्यार्थियों की बकाया विज्ञान वर्ग के विषयों, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी एवं एबीएसटी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन तीन सितंबर को किया जाएगा।