सादुलपुर | राजगढ़ वृत के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार शाम को ददरेवा पहुंच कर लक्खी मेले में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी रिछपाल सिंह चारण, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल आईपीएस और थानाधिकारी राजेश कुमार ने मेले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने गोरख गंगा और नए मेला ग्राउंड का जायजा लिया। इस दौरान मेले में पहुंचे जातरुओं से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रशासक मोहम्मद जाहिद ने बताया कि इस बार मेले की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है, जिसका सीधा लाभ जातरुओं को मिल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, मुख्य बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, गोगाजी मंदिर, गोरक्ष टीला और पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया।