छीपाबड़ौद| कस्बे से आखाखेड़ी गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखाखेड़ी में बालाजी का धार्मिक स्थान होने के कारण कस्बे एवं बाहरी क्षेत्र के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस समय बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही है। बारिश के दौरान हालात और बिगड़ गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।