सादुलपुर | मोड़ावासी गांव के राउमावि में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत चार दिवसीय मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। 29 अगस्त से एक सितंबर तक शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, रुमाल झपट्टा, मटका दौड़, कुर्सी दौड़, सतौलिया प्रतियोगिताएं हुई। समापन समारोह में कक्षा एक से 12 तक के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री दी गई। आयत, आयरा, खुशबु, नाजमीन, सोफिया, शिफा, सब्बा चौहान, सना, मदीना, इकरार, आसिफ मलवान, अफराज शौकीन आदि ने विभिन्न गतिविधियों में जीत हासिल की। प्राचार्य सुमन सरावग, शिक्षक मनोज पूनिया, सुमन काजला, छत्तूराम, पोकरराम, सुरेंद्र पूनिया, अंजू चौधरी, जंगबीर सिंह, पीटीआई शफी मोहम्मद मौजूद रहे।