नागौर | उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नागौर और डीडवाना-कुचामन के ब्लॉक साक्षरता समन्वयकों की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला साक्षरता अधिकारी अर्जुनराम लोमरोड़ ने की। बैठक में ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए उल्लास पोर्टल पर असाक्षरों और स्वयंसेवी शिक्षकों के ऑनलाइन सर्वे, साक्षरता कक्षाओं तथा महात्मा गांधी पुस्तकालयों के संचालन पर दिशा-निर्देश दिए गए। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारी पर भी चर्चा हुई। साक्षरता मुख्य संदर्भ व्यक्ति चम्पालाल कुमावत ने हितधारक एजेंसियों के प्रशिक्षण, वातावरण निर्माण की गतिविधियों, सितंबर में प्रस्तावित बुनियादी साक्षरता परीक्षा तथा पोर्टल और ऐप के उपयोग पर जानकारी देकर शंकाओं का समाधान किया। सहायक परियोजना अधिकारी अशोक गोदारा ने प्रेरकों के मानदेय भुगतान सहित लंबित सूचनाएं समय पर भेजने को कहा। सहायक लेखाधिकारी रेखाराम ने बकाया बिल और ऑडिट पैरा निस्तारण की प्रक्रिया बताई। बैठक में सेवानिवृत्त ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार बोहरा का सम्मान किया गया। बैठक मे ब्लॉक समन्वयक परबतसर से ललित कुमार प्रजापति, डेगाना से छोटूराम चोयल, नागौर से अकील खान व ओमप्रकाश छाबा, भैरूंदा से हरिकिशन मातवा, खींवसर से जगदीश राम, नावां से भवानी प्रसाद मीणा, मकराना से भंवर सिंह, मौलासर से मुकेश कुमार सैनी, डीडवाना से जय सिंह, रियां बड़ी से देवेन्द्र चौधरी, मूंडवा से राधेश्याम चौहान, कुचामन से अमित रुलानियां, खींवसर से जगदीश राम उपस्थित रहे।