नागौर| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उद्योगिनी समृद्धि कार्यक्रम के तहत ग्राम गोगेलाव की इंद्रा कॉलोनी में उद्योगिनी एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में रस्साकशी, तीन टांग दौड़, सतोलिया, नींबू-चम्मच दौड़ और रस्सी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकशी में शारदा देवी, सीता देवी, सोनी, पूजा, पतासी देवी व सुमन की टीम प्रथम रही। रस्सी कूद में लीला देवी प्रथम और सुमन देवी द्वितीय रहीं। तीन टांग दौड़ में ज्योति-भगवती की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। नींबू-चम्मच दौड़ में सीता देवी प्रथम और सुमन देवी द्वितीय रहीं। सतोलिया में शारदा देवी प्रथम तथा सीता देवी द्वितीय रहीं। संचालन में कॉर्डिनेटर महावीर नागर और कार्यकर्ता गजराज कंवर का सहयोग रहा।