जूनिया| क्षेत्र में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। इससे आम लोगों को उमस-गर्मी और किसानों को फसलों के लिए राहत मिली। क्योंकि लंबे समय से बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल पर रोग लग रहे थे और फसल खराब हो रही थी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, ज्वार और बाजरे की फसल को फायदा होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश हुई तो खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। रबी की फसलों की बुवाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकेंगी।