राजस्थान में मानसून ब्रेक आज खत्म हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को कोटा संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बीते एक सप्ताह से कोटा में बारिश नहीं हुई। जिसके चलते गर्मी व उमस बरकरार है। सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। हालांकि तापमान में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग में 3 व 4 सितंबर को कोटा संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 31% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 1 सितंबर तक औसत 640.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.7 मिमी बारिश हुई है।