नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर धौलपुर जिले से है। यहां सड़क पर भरे पानी के कारण तेज रफ्तार वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में मां और बेटा-बेटी समेत 4 लोगों मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. मंदिर पर बिजली गिरी, स्कूल की दीवार ढही
राजस्थान में फिर से एक्टिव हुए मानसून के कारण जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई। अजमेर में लगातार बरसात के कारण एक स्कूल की दीवार ढह गई, जिसके नीचे 3 कारें दब गईं। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा
चौमूं में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा- वार्ड 20 से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार बराला को जिता दो, आपके किसी भी काम में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने स्थानीय लहजे में यह भी कहा कि आपका एक भी लड़का कुंवारा नहीं रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 3. वैन तालाब में गिरी, बेटा-बेटी और मां समेत 4 की मौत
धौलपुर जिले के मनियां थाना इलाके में सड़क पर भरे पानी के कारण तेज रफ्तार ईको वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। हादसे में मां और बेटा-बेटी समेत 4 लोगों मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वैन सवार लोग जहारवीर मंदिर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4. मंदिर में प्रसादी करने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद
उदयपुर जिले के एक गांव के मंदिर में प्रसादी करने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया। इस आयोजन से नाराज पंचायत ने परिवार पर 1 लाख 51 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। रुपए नहीं देने पर परिवार को समाज से बाहर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 5. विरोधियों पर बरसीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी
जयपुर में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी विरोधियों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा- हमारे कार्यकर्ताओं के सामने कोई टिकने वाला नहीं है। जो भी डरा धमका रहे हैं, उनकी नहीं सुननी है। उन्होंने विरोधियों से कहा- मेरे सामने आओ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. जन्माष्टमी पर प्रसाद लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत
जालोर जिले में जन्माष्टमी के मौके पर देर रात को बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों जन्माष्टमी पर प्रसाद (मिठाई-फल) लेकर अपने गांव निबलाना लौट रहे थे। इस दौरान मांडवला टोल नाके के पास अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रेनों से 4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराई, दो पकड़े
जोधपुर जीआरपी पुलिस ने ऐसे 2 आरोपियों को पकड़ा, जो ट्रेनों से अब तक 4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और अन्य सामान चुरा चुके हैं। आरोपियों ने 7 राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा वारदात तमिलनाडू में की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों में फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाकर चोरी करते थे। पूरी खबर पढ़ें 8. 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती
जयपुर की ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आई युवती 20 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी रखा बॉक्स लेकर भाग गई। वह अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर आई थी। दुकानदार ने काफी दूर तक युवती का पीछा किया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रील बनाने के लिए पहाड़ी पर लटका युवक
सवाई माधोपुर के छाण कस्बे में युवक रील बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ 1000 फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गया और खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। युवक पहाड़ी पर लटक गया और एक हाथ से विक्ट्री का साइन बनाया। एक हाथ दोस्तों ने पकड़ रखा था। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास
10. 'वंदे मातरम-स्वर राष्ट्र के' कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 6 सितंबर को ‘वंदे मातरम-स्वर राष्ट्र के’ देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहीदों को संगाीतमय श्रद्धांजली दी जाएगी।