राजगढ़ पालिका चुनाव के तहत गुरुवार को 56 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं, ऐसे में अब 226 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 29, कांग्रेस के 33, बसपा के 14 व 150 निर्दलीय शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा ने बताया कि वार्ड संख्या एक से दीपचंद, दो से संतोष, चार से बाला व राजेश कुमार, पांच से दिव्या कुमारी, छह से अनुसुइया देवी व सुनीता देवी, सात से रूकसार, आठ से सलमा बानो, 10 से पवन कुमार, 11 से सलून, 12 से रूकसार बानो, 13 से मोहम्मद यासिब व राजेश कुमार, 14 से अमित, 16 से नरेंद्र सिंह भाटी, 20 से जहीर अहमद व रजिया, 21 से अदरीश मोहम्मद, शाहिन कौसर व शमशाद, 22 से आसमीन व दिलशाद बानो, 23 से हीना बेगम ने नाम वापस लिया। इसी तरह वार्ड 24 से उमर निशा व शकीला बेगम, 25 से मोहम्मद मोहसीन, 26 से नूतन, महबूब, मोहम्मद आरिफ व राजेश वर्मा, 29 से पुष्पा, 30 से अशरफ अली, ताईरा, नदीम खान, मोहम्मद इस्तेयाक व लियाकत, 32 से विनोद देवी व सुमन, 33 से राजकुमार पूनिया व विजय कुमार पूनिया, 34 से रितू, 35 से जगदीश व मंजूबाला, 36 से मिलन व हरिशरण, 37 से कविता, मोनू प्रजापत व संदीप प्रजापत, 38 से मजीदन, 39 से इस्पाक खान, रूकसाना, श्यामलाल जांगिड़ व सुकराना तथा वार्ड 40 से मोनिका कुमारी सोलड़ा व शारदा ने नामांकन वापस लिया है। वार्ड तीन, नौ, 15, 17, 18, 19, 27, 28 व 31 से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। वार्ड 21 से तीन नामांकन वापस लेने के बाद अब कांग्रेस के नियाज मोहम्मद व मोहम्मद इरशाद निर्दलीय के बीच सीधी टक्कर होगी। इधर, वार्ड 3 से बसपा प्रत्याशी संदीप भार्गव का 500 रुपए के स्टांप पर लिया गया संकल्प सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। संदीप ने शपथ पत्र के माध्यम से मतदाताओं के सामने धनबल और भुजबल के आगे नहीं झुकने तथा वार्डवासियों की सेवा करने का संकल्प लिया है।