राजसमंद नगर परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों को नामांकन की रसीद दी। अब तक नगर परिषद चुनाव के लिए 170 से अधिक नामांकन दाखिल हो चुके हैं। इनमें करीब 34 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरने का दावा पेश किया है। नामांकन के दौरान वार्ड 22 में पति-पत्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। लेकिन कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक लिस्ट में पति का टिकट काटकर हिमानी नंदवाना को उम्मीदवार बनाया गया है। शुरुआती दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही। 27 अगस्त को वार्ड 6 से एक महिला प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी और कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक कांग्रेस के 20, भाजपा के 2 प्रत्याशी नगर परिषद के 45 वार्डों में अब तक दाखिल नामांकन के अनुसार कांग्रेस के 20, भाजपा के 2, आम आदमी पार्टी के 1 और 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक किसी बड़े चेहरे के चुनाव मैदान में उतरने की तस्वीर साफ नहीं हुई है। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। कांग्रेस के पूर्व सभापति और उपसभापति मैदान में कांग्रेस ने चुनावी मैदान में अपने अनुभवी चेहरों पर भी दांव लगाया है। पूर्व सभापति अशोक टांक और पूर्व उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली ने 29 अगस्त को नामांकन दाखिल किया था। दोनों के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अब तक किसी बड़े नेता के नामांकन नहीं भरने से अंतिम दिन पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। 3 सितंबर तक नाम वापसी, 4 को मिलेंगे चुनाव चिह्न 31 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 3 सितंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद ही 45 वार्डों में आमने-सामने के मुकाबले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी। फोटोज में देखें…