राजसमंद में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजसमंद पुलिस की ओर से विशेष दौड़ और साइकिलिंग ‘‘संडे आन साइकिल’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ बंशीलाल के देखरेख में हुआ। पुलिकर्मी और अधिकारियों ने भाग लिया विशेष दौड़ और साइकिलिंग नौ चोकी, राजसमंद झील से शुरू होकर शहीद स्मारक पहुंचकर सम्पन्न हुई। पुलिस उप अधीक्षक डी.पी. दाधीच, पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार, थानाधिकारी कांकरोली सरोज बैरवा, थानाधिकारी राजनगर ओंकार सिंह एवं महिला थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत सहित पुलिस अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिट भारत का संदेश दिया कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नियमित व्यायाम, दौड़, साइकिलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने “स्वस्थ शरीर, सक्रिय जीवन, फिट भारत” का संदेश दिया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल जगत में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान के तहत 28 अगस्त को डिजिटल माध्यम एवं सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।