जोधपुर से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नियमित ट्रेनों ने सफर को आसान बना दिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- मेले में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए नियमित ट्रेनों के साथ मेला स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जाने और वापस लौटने के कई विकल्प मिल रहे हैं। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, जोधपुर से रामदेवरा के लिए सुबह से रात तक नियमित ट्रेनें उपलब्ध हैं। मेला स्पेशल से बढ़े विकल्प मेले में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने नियमित सेवाओं के अलावा मेला स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया है। इससे श्रद्धालुओं को रामदेवरा पहुंचने और दर्शन के बाद लौटने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल रहे हैं। लखनऊ में 15 मिनट पहले पहुंचेगी कामाख्या एक्सप्रेस कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस के लखनऊ स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय को 15 मिनट पहले कर दिया है। नया समय छह नवंबर से कामाख्या से रवाना होने वाली ट्रेन से लागू होगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस अब लखनऊ स्टेशन पर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन जो भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, उसके संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। फिलहाल ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर रात 12:55 बजे आगमन और 1:05 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित है। नई समय-सारणी के तहत दोनों समय में 15 मिनट का बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से 6 नवंबर से बदले हुए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने और स्टेशन पर समय से पहुंचने की अपील की है।