रतननगर | नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। पूर्व में 11 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने व 13 के नाम वापस लेने पर अब चुनाव मैदान में 62 प्रत्याशी बचे है। पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों के लिए कुल 86 ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।