छीपाबड़ौद| विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल केलखेड़ी में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवचरण मीणा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक को समाज का शिल्पकार बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र, संस्कार गढ़ता है। प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने बताया कि विद्यालय परिवार ने शिवचरण मीणा के लंबे शिक्षकीय जीवन को याद किया। शिवचरण मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन के संस्कार, अनुशासन भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं। उन्होंने निरंतर सीखने, परिश्रम करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक का असली सम्मान तब है, जब दिया गया ज्ञान और संस्कार विद्यार्थियों के आचरण में दिखे। उन्होंने कहा कि आदर्श शिक्षक सफलता का रास्ता दिखाता है। जिम्मेदार, चरित्रवान नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उनके अनुभवों को प्रेरणास्रोत बताया।