सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई 3 जेसीबी की मदद से की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए। बता दें कि सागर में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है, लेकिन प्रशासन 15 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। देखिए, कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें... कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…