डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सागवाड़ा रिटर्निंग कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। कुल 153 उम्मीदवारों ने 159 नामांकन दाखिल किए थे। जांच के दौरान इनमें से 56 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। अब सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए कुल 103 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में कांग्रेस और भाजपा के बागी भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे दोनों प्रमुख दलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव में कांग्रेस ने 35, भाजपा ने 35 और बीएपी (BAP) ने 14 अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं।