सलूम्बर नगर परिषद के 25 वार्डों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम जगदीश चंद्र बामनिया ने वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। नामांकन पत्रों की जांच 27 से 31 अगस्त तक की गई थी। 33 नामांकन रद्द कुल 108 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद 75 उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए योग्य पाए गए, जबकि 33 नामांकन रद्द कर दिए गए। अब 25 वार्डों में 75 प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में होने से कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।