सवाई माधोपुर नगर परिषद, नगर पालिका खंडार और बौंली नगर पालिका में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। जिले की गंगापुर सिटी, वजीरपुर और बामनवास नगर पालिका में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी नगर निकाय की गणना 14 सितंबर को की जाएगी। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 97 बूथों पर 97 हजार 817 मतदाता वोटिंग करेंगे। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 231 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पढ़ें चुनाव से जुड़े रोचक फैक्ट्स