सवाई माधोपुर में हार्डकोर अपराधी को पेशी से लाते हुए चाय पिलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। युवक की पुलिस की मौजूदगी में एक दुकान पर चाय पी रहा है वहीं पास में पुलिस भी खड़ी है। हार्डकोर बदमाश पर हत्या का प्रयास, फायरिंग, फर्जी पासपोर्ट और हथियार की खरीद-बेच के 26 मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने इसे रिमांड दी थी। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। मामले पर थानाधिकारी क्या कहा? कुण्डेरा थानाधिकारी दिलीप वर्मा ने कहा- वीडियो सद्दाम बिहारी का है। उसे शुक्रवार को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया था। वापस आते समय एएसआई को शॉपिंग करनी थी। इसी दौरान दुकानदार ने पुलिस को चाय नाश्ता करवाया था तो सद्दाम बिहारी को भी चाय पिलाई गई थी। उसे कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं दी गई। कोर्ट ने दी थी रिमांड कुण्डेरा थाना पुलिस ने वांटेड सद्दाम बिहारी 25 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया था। सद्दाम को पुलिस गंगापुर लेकर गई थी। जहां से उसे पुलिस रिमांड दिया गया था। गंगापुर से वापस आते समय सद्दाम मलारना डूंगर में एक दुकान पर खड़ा नजर आ रहा है। यहां उसे पुलिस की मौजूदगी में चाय पीता दिख रहा है। एक युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया। हार्डकोर अपराधी घोषित