सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश से शहर की सड़कें दरिया बन गईं। बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम के असर से जिले में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले के सभी रेनगेज सेंटरों पर कुल 439 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सवाई माधोपुर में करीब 2 इंच बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। विभाग ने सवाई माधोपुर में 4 और 5 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर शुक्रवार सुबह से ही देखने को मिला। जिले के सभी रेनगेज सेंटरों पर कुल 439 MM बारिश दर्ज की गई।