रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया, अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों है? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने यह बातें गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों पर कहीं। सैकिया से पूछा गया था कि हर सीरीज से पहले टीम में रोहित की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें थी इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स ने रोहित से कहा था कि आप टीम के प्लांस में नहीं है। इसके पर नाराज रोहित रिटायरमेंट के लिए मान गए थे। उन्होंने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर एक बाद फिर खुद को साबित किया था। रोहित ने 7 मई 2025 में टेस्ट से और 29 जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 से संन्यास ले लिया था। अब TV डेब्यू कर रहे रोहित अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह टीवी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ से डेब्यू करेंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित इसे होस्ट करेंगे। शो का प्रीमियर 19 सितंबर को सोनी टीवी और सोनी लिव पर होगा। रिव्यू मीटिंग में सिलेक्टर्स के कार्यकाल पर चर्चा नहीं हुई रिव्यू मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) हेड VVS लक्ष्मण शामिल हुए। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर शामिल नहीं हुए। सैकिया ने बताया कि अगरकर आउट ऑफ स्टेशन थे। इस वजह से मीटिंग में नहीं जुड़ सके। वे ऐसी जगह पर थे, जहां से ऑनलाइन भी नहीं जुड़ सके। सिलेक्शन कमेटी को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हमारा फोकस इंग्लैंड, आयरलैंड और श्रीलंका सीरीज के रिजल्ट पर रहा। सैकिया ने मीटिंग के 5 अपडेट दिए भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारा डिफेंडिंग टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार मिली थी। फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी भारत 4-0 से हार गया। नॉटिंघम में टीम को 125 रन से हार मिली, जो सीरीज में उसकी सबसे बड़ी हार थी। इन दोनों सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान थे। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गया। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा भारत अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका की कप्तान ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए, हैट्रिक भी बनी दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। पूरी खबर…