चूरू | पुरानी सड़क स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के राजेश मंडावेवाला ने बताया कि मंदिर की विशेष सजावट की गई है। इस दौरान श्रीराम दरबार, राधा-श्रीकृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियां सजाई जाएगी। रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पंजीरी व पंचामृत का प्रसाद वितरित होगा। महाआरती होगी।